Corona Deaths in Jammu Kashmir: जम्मू पर भारी रहे 30 दिन, 276 मौतें; 20490 कोरोना संक्रमित

इस महीने कुल 478 मरीजों की मौत हुई। इनमें जम्मू संभाग में 276 और कश्मीर में 202 मरीजों की मौत हुई। सितंबर महीने में ही जम्मू संभाग में कश्मीर से अधिक मामले आए हैं। इसी तरह एक जुलाई से 31 जुलाई तक कोविड 19 से 276 माैतें हुई।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:36 PM (IST)
Corona Deaths in Jammu Kashmir: जम्मू पर भारी रहे 30 दिन, 276 मौतें; 20490 कोरोना संक्रमित
जम्मू-कश्मीर में चार मार्च को दो संदिग्ध मरीजों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया था।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: कोरोना के मामले जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है लेकिन जम्मू संभाग एक महीने से सबसे अधिक प्रभावित है। सितंबर महीने में जम्मू संभाग में रिकार्ड 276 मरीजों की मौत हुई जबकि 20,490 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार सितंबर महीना जम्मू-कश्मीर के लिए बुरा साबित हुआ। इस महीने 37,373 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 16,882 कश्मीर संभाग में और 20,490 जम्मू संभाग के हैं। इस महीने कुल 478 मरीजों की मौत हुई। इनमें जम्मू संभाग में 276 और कश्मीर में 202 मरीजों की मौत हुई। सितंबर महीने में ही जम्मू संभाग में कश्मीर से अधिक मामले आए हैं। इससे पहले मार्च से लेकर अगस्त महीने तक कश्मीर संभाग में जम्मू की अपेक्षा दोगुना से भी अधिक मामले आ रहे थे। इससे पहले अगस्त महीने में कुल 17,339 लोग संक्रमित हुए थे जबकि 326 मौतें हुई थीं। इससे पहले आठ मार्च से तीस जून तक कोविड 19 के मामले आने के पहले 115 दिनों में 101 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें से 89 कश्मीर संभाग और 12 जम्मू संभाग के थे। इसी तरह एक जुलाई से 31 जुलाई तक कोविड 19 से 276 माैतें हुई।

जम्मू-कश्मीर में चार मार्च को दो संदिग्ध मरीजों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया था। नौ मार्च को उनमें से एक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 

आनलॉकडाउन-4 के दिशा निर्देश आठ अक्टूबर 2020 तक जारी रहेंगे

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अनलॉकडाउन- 4 के दिशा निर्देश और नियम आठ अक्टूबर 2020 तक जारी रहेंगे। आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग की तरफ से आदेश के अनुसार राज्य कार्यकारी समिति ने 31 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020 तक के लिए अनलॉकडाउन- 4 के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य सिमरनदीप सिंह की तरफ से जारी आदेश के अनुसार आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 24 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए समिति ने आनलॉकडाउन-4 के दिशा निर्देशों को आठ अक्टूबर 2020 तक जारी रखने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी