मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी

श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए वीरवार को 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया गया। इससे पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड दो ग्राम पांच ग्राम और 10 ग्राम के सोने और चांदी के सिक्के जारी कर चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:12 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:12 AM (IST)
मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए  20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी
मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी

राज्य ब्यूरो, जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए वीरवार को 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया गया। इससे पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड दो ग्राम, पांच ग्राम और 10 ग्राम के सोने और चांदी के सिक्के जारी कर चुका है। इन पर माता वैष्णो देवी के चित्र हैं। इनकी कीमत सोने और चांदी की कीमतों पर निर्भर है। यह सिक्के माता के भवन, जम्मू एयरपोर्ट, कटड़ा और वैष्णवी धाम में मिलेंगे। श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को इस सिक्के को जारी किया है। उन्होंने कटड़ा में डिजिटल लाइब्रेरी का ई-उद्घाटन भी किया है। श्राइन बोर्ड की वीरवार को हुई बैठक में सबसे पहले श्रद्धालुओं और उनकी सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा में कमी आई है। बोर्ड के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में नारायणा अस्पताल, श्री माता वैष्णो देवी नर्सिग कालेज, गुरुकुल, स्पो‌र्ट्स काप्लेक्स के बारे में भी जानकारी दी गई। उपराज्यपाल ने कहा कि बोर्ड श्रद्धालुओं के अनुसार ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं विशेष तौर पर सफाई की ओर ध्यान केंद्रित किया। श्राइन बोर्ड के सदस्यों ने यात्रियों के लिए कॉल सेंटर खोलने पर जोर दिया गया। इससे देश विदेश से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। वह मौसम और मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा पर आ सकेंगे। हरित योजना की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। माता वैष्णो देवी बोर्ड में डेपुटेशन पर नियुक्त अधिकारियों को फिर से डेपुटेशन देने की भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा कटड़ा में शंकराचार्य मंदिर को पूरा करने की लंबित मांग पर भी चर्चा हुई। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा पेश किया। दुर्गा भवन का काम 12 माह में पूरा हो

उपराज्यपाल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्ड के सीईओ को निर्देश दिए गए कि दुर्गा भवन का काम 12 महीनों में पूरा किया जाए। इसके अलावा कटड़ा से भवन और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूमिगत तार बिछाने की भी समीक्षा की गई। बोर्ड ने सीईओ को यह भी कहा कि वह यात्रा मार्ग पर हाईटेक वीडियो वॉल स्थापित करवाए, जिससे कि विज्ञापन नीति को बढ़ावा दिया जा सके। बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अनुदान राशि को भी मंजूरी दी।

chat bot
आपका साथी