Coronavirus in J&K: जम्मू कश्मीर में 24 घंटों में 1144 संक्रमित, दो की मौत

जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को 1144 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर अब तक जम्मू-कश्मीर में 144021 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मरने वाले मरीजों की संख्या 2048 हो गई है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:16 PM (IST)
Coronavirus in J&K: जम्मू कश्मीर में 24 घंटों में 1144 संक्रमित, दो की मौत
562 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक 1,27,666 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को 1144 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर अब तक जम्मू-कश्मीर में 1,44,021 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने से मरने वाले मरीजों की संख्या 2048 हो गई है। अच्छी बात यह है कि 562 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक 1,27,666 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को आए 1144 मामलों में से 730 कश्मीर संभाग और 414 जम्मू संभाग से हैं। कश्मीर में सबसे अधिक श्रीनगर जिले में 407 मरीज आए हैं। वहीं बडगाम में 97, बारामुला में 89 और पुलवामा में 45 मरीज आए। जम्मू संभाग में सबसे अधिक जम्मू जिले में 223, रियासी में 43, राजौरी में 33 और ऊधमपुर में 29 मामले आए। कुल मामलों में 180 ट्रैवलर है। इनमें 39 कटड़ा में आए। अधिकांश माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए हुए थे। वहीं श्रीनगर में 64 ट्रैवलर ऊधमपुर में 11, बारामुला में दस और जम्मू में आठ ट्रैवलर संक्रमित आए।

जम्मू जिले में आए अन्य संक्रमितों में विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। वहीं दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने से अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या 2048 हो गई है। इनमें एक श्रीनगर जिले और एक जम्मू जिले का रहने वाला था। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 485, बारामुला में 183 और बडगाम में 123 मरीजों की मौत हुई। वहीं जम्मू संभाग में जम्मू जिले में सबसे अधिक 396, ऊधमपुर में 58 और राजौरी में 56 मरीजों की मौत हुई। अच्छी बात यह है कि 562 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 205 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

chat bot
आपका साथी