Tokyo Olympics: हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का खराब प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को टोक्यो ओलिंपिक के अपने दूसरे पूल ए मैच में विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में शुरुआत से ही दबदबा दिखाया।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:32 PM (IST)
Tokyo Olympics: हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का खराब प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का खराब प्रदर्शन।

टोक्यो, पीटीआइ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को  टोक्यो ओलिंपिक के अपने दूसरे पूल ए मैच में विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में शुरुआत से ही दबदबा दिखाया। टीम की ओर से डेनियल बील (10वें मिनट), जोशुआ बेल्ट्ज़ (26वें मिनट), एंड्रयू फ्लिन ओगिल्वी (23वें), जेरेमी हेवर्ड (21वें), ब्लेक गोवर्स (40वें, 42वें मिनट) और टिम ब्रैंड (51वें मिनट) ने गोल किए। कंगारू टीम की खेलों में लगातार दूसरी जीत है। भारत की ओर से एकमात्र गोल दिलप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में किया। भारत ने इससे पहले शनिवार को अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को स्पेन से होगा।

पहले क्वार्टर में डेनियल बील के गोल से ऑस्ट्रेलिया बढ़त बनाने में सफल रही। मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले क्वार्टर में बराबरी नहीं कर पाई और इसलिए स्कोर 1-0 रहा। इसके बाद मैच के 21वें राउंड में जेरेमी हेवर्ड ने भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को चकमा देते हुए दूसरा गोल किया। इसके बाग ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर और अधिक दबाव बनाते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। इसी क्वार्टर में फ्लिन ओगिल्वी ने भी गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 3-0 की बढ़त दिला दी।

भारत के पास कंंगारू टीम का कोई जवाब नहीं दिख रहा था और टीम दूसरे क्वार्टर में टीम 0-4 से पिछड़ गई। तीसरे क्वार्टर में, अंततः भारता का खाता खुला। 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह ने गोल किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने कुछ ही देर बाद एक बार फिर चार गोल की बढ़त हासिल कर ली। ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल किया। इससे ऑस्ट्रेलिया को 5-1 की बढ़त मिल गई। इसके कुछ मिनट बाद, ग्लोवर्स ने फिर से गोल किया और ऑस्ट्रेलिया ने 6-1 की बढ़त हासिल की। चौथे और अंतिम क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल किया और अंत में उसने शानदार जीत दर्ज की।

chat bot
आपका साथी