Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद वायरल हो रही एक तस्वीर, क्रिकेटर से अभिनेता तक कर रहे शेयर

मैच खत्म होने के बाद ब्रिटेन की गोलकीपर भारतीय खिलाड़ी नेहा को पास आकर उनको हार के बाद संभालने की कोशिश करती नजर आई। नेहा कांस्य पदक ना जीत पाने की वजह से बेहद निराश थी और मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही बैठकर रोती नजर आई।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 02:13 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 02:44 PM (IST)
Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद वायरल हो रही एक तस्वीर, क्रिकेटर से अभिनेता तक कर रहे शेयर
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में ऐसा शानदार खेल दिखाया जिसने उसे हर तरफ चर्चा का विषय बना दिया है। भारत की बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस टीम ने पहली बार भारतीय महिला टीम को ओलिंपिक हॉकी सेमीफाइनल में पहुंचाया। यह भारत का महिला हॉकी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कांस्य पदक मुकाबले में भारत को बेहद कांटे के मुकाबले में हार मिली। इस हार के बाद एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद हर कोई खेल भावना की तारीफ करते नहीं थक रहे।

शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में खेलने उतरी थी। पहली बार ओलिंपिक मेडल जीतने के करीब पहुंची भारतीय टीम ने अपने पूरे दमखम से मैच खेला लेकिन आखिरी वक्त टीम जीत के करीब पहुंचकर भी इसे हासिल करने से चूक गए।

A medal isn't the only measure of a champion. The #IND Women’s Hockey team proved this at Tokyo!

(1/7) pic.twitter.com/1SvsdCFlfI

— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 6, 2021

मुकाबला 3-4 से हारी भारतीय टीम ने सबका दिल जीत लिया। भारत को अपनी बेटियों पर नाज है। इस मैच के बाद ग्रेट ब्रिटेन ने भी माना की यह महिला हॉकी टीम आगे आने वाले सालों में बहुत कमाल का प्रदर्शन करेगी। टीम का भविष्य उज्जवल है।

What an amazing game, what an amazing opponent 🙏@TheHockeyIndia you've done something special at #Tokyo2020 - the next few years look very bright 👏 pic.twitter.com/9ce6j3lw25

— Great Britain Hockey (@GBHockey) August 6, 2021

मैच खत्म होने के बाद ब्रिटेन की गोलकीपर भारतीय खिलाड़ी नेहा को पास आकर उनको हार के बाद संभालने की कोशिश करती नजर आई। नेहा टीम के कांस्य पदक ना जीत पाने की वजह से बेहद निराश थी और मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही बैठकर रोती नजर आई। ब्रिटेन की गोलकीपर ने आकर उनको संभाला उनका हिम्मत बंधा और उनसे इस शानदार खेल के लिए बधाई दी।

💔💔💔 https://t.co/5kh9H8VJpa— Mask up and take your vaccine🙏🙏🇮🇳 (@ashwinravi99) August 6, 2021

वहीं क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है जिसमें पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटफ एक अलग तस्वीर में दूसरे खिलाड़ी को संभालते नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने शेयर किया है। 

Some heartbreaks can only not be consoled by knowing that one gave their best.. well played.. earned the admiration and respect of everyone, most importantly the opponents 👏🏽👏🏽 #Hockey #hockeyindia #WomensHockeyTeam #olympics thank you @Naveen_Odisha @CMO_Odisha for the support🙏🏽 pic.twitter.com/JCCqc7H1lq— Randeep Hooda (@RandeepHooda) August 6, 2021

इस तस्वीर को बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी शेयर किया है। 

chat bot
आपका साथी