एशियाई महिला चैंपियंस ट्राफी में भारतीय महिला हाकी टीम ने थाइलैंड को 13-0 से हराया

गुरजीत कौर के पांच गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में थाइलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:10 PM (IST)
एशियाई महिला चैंपियंस ट्राफी में भारतीय महिला हाकी टीम ने थाइलैंड को 13-0 से हराया
भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी (एपी फोटो)

डोंगहे (दक्षिण कोरिया), प्रेट्र। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पांच गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में थाइलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला जबकि वंदना कटारिया ने पांच मिनट बाद दूसरा गोल दाग दिया।

पहला क्वार्टर समाप्त होने तक लिलिमा मिंज ने 14वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल कर दिया जबकि गुरजीत और ज्योति ने 14वें और 15वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय हाकी में पदार्पण कर रही राजविंदर कौर ने 16वें मिनट में मैदानी गोल किया तो गुरजीत ने 24वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद लिलिमा ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला।

गुरजीत ने 25वें मिनट में एक और गोल किया जिससे भारत पहले हाफ तक 9-0 से आगे था। भारत ने आगे भी थाइलैंड को कोई मौका नहीं दिया और लगातार हमले किए। ज्योति ने 36वें मिनट में गोल करके भारत के गोल की संख्या में दोहरे अंकों में पहुंचाई जबकि सोनिका ने 43वें मिनट में मैच का अपना पहला गोल किया।

चौथे क्वार्टर में भी कहानी नहीं बदली और भारत ने आक्रमण जारी रखा। थाइलैंड ने हालांकि इस बीच कुछ अच्छे बचाव किए। मोनिका ने 55वें मिनट में गोल किया जबकि इसके तीन मिनट बाद गुरजीत ने पेनाल्टी कार्नर पर अपना पांचवां और भारत के लिए 13वां गोल किया। टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय टीम का यह पहला मैच था। कप्तान रानी को टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में गोलकीपर सविता ने टीम की अगुआई की।

chat bot
आपका साथी