विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की तैयारियां अच्छी नहीं : पिल्लै

पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने कहा कि अब हॉकी का खेल मशीनी हो गया है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 07:27 PM (IST)
विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की तैयारियां अच्छी नहीं : पिल्लै
विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की तैयारियां अच्छी नहीं : पिल्लै

भुवनेश्वर। पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने कहा कि अब हॉकी का खेल मशीनी हो गया है। यह लैपटॉप हॉकी है। हम इसे आजमा रहे हैं लेकिन यह हमारे लिए कितनी कारगर होगी यह मैं नहीं कह सकता। कलिंगा स्टेडियम में नए हॉकी मैदान के शुभारंभ के बाद पिल्लै ने कहा कि हॉकी काफी बदल गई है। जब हम खेला करते थे तब स्किलफुल हॉकी खेली जाती थी। अब ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की तैयारियां अच्छी नहीं चल रहीं। टीम के अहम खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और इसके अलावा वह ऐसे मैच गंवा रही है जो उसे जीतने चाहिए थे। एसवी सुनील और रमनदीप सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों का चोटिल होना खतरे की घंटी है। जहां तक फिटनेस की बात है तो हम ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के बराबर है।

तिर्की की टीम जीती : पिल्लै और उनके साथी रहे दिलीप तिर्की ने पूर्व व मौजूदा खिला़ि़डयों की टीमों का एक प्रदर्शन मैच में नेतृत्व किया। तिर्की की टीम 2-1 से विजयी रही। दोनों गोल दीपक ठाकुर ने किए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी