बेल्जियम ने पाकिस्तान को 5-0 से हराकर हॉकी विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया

बेल्जियम से हारकर पाकिस्तान हॉकी विश्व कप से बाहर हो गया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 11:52 AM (IST)
बेल्जियम ने पाकिस्तान को 5-0 से हराकर हॉकी विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया
बेल्जियम ने पाकिस्तान को 5-0 से हराकर हॉकी विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया

भुवनेश्वर, जेएनएन। चार बार की विश्व कप विजेता पाकिस्तान की टीम का यहां जारी 14वें हॉकी विश्व कप में अभियान मंगलवार को खत्म हो गया। उसे क्रॉसओवर के मुकाबले में बेल्जियम ने 5-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

पूरे टूर्नामेंट मंे प्रभावित करने में नाकाम रही पाकिस्तानी टीम इस मैच में भी कभी भी रंग में नजर नहीं आई। उसने हर विभाग में निराश किया और बेल्जियम ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल करके बढ़त बना ली।

बेल्जियम के लिए अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (10वां मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा। इसके तीन मिनट बाद ही कप्तान थॉमस ब्रिएल्स ने मैदानी गोल करके अपनी टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे क्वार्टर में भी पाकिस्तान के पास बेल्जियम के हमलों का जवाब नहीं था। बेल्जियम के लिए तीसरा गोल 27वें मिनट में सेड्रिक चार्लियेर ने दागा। सेबेस्टियन डोकियर ने नौ मिनट बाद खूबसूरत मैदानी गोल करके बढ़त को 4-0 का कर दिया। पांचवां गोल और अंतिम गोल निर्धारित समय से सात मिनट पहले टॉम बून ने किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी