युवाओं को दी वालीबॉल किट

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान (एक्स आर्मी प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कंवर और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा एवं प्रभारी महिला मोर्चा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कंचन रायजादा ने नंगल जरियालां गांव के नौजवानों को वालीबॉल की किट दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:35 PM (IST)
युवाओं को दी वालीबॉल किट
युवाओं को दी वालीबॉल किट

संवाद सूत्र, नंगल जरियालां : प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान (एक्स आर्मी प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कंवर और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा एवं प्रभारी महिला मोर्चा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कंचन रायजादा ने नंगल जरियालां गांव के नौजवानों को वालीबॉल की किट दी। उन्होंने नौजवानों को खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई करने और खेलों को दिनचर्या में शामिल करने तथा नशे से दूर रहने की भी सलाह दी।

उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर का विकास होता है जिससे हर प्रकार की बीमारी से लड़ने की क्षमता का शरीर में विकास होता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वह प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अभियान को आगे भी जारी रखेंगे। प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा कंचन रायजादा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार अभियान के तहत हर वर्ग तक इन्हें पहुंचाने के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर अविनव, हर्ष, अनुराग, राजन, गौरव, सौरव, जिम्मी, विशाराद निशांत, ईशान, शुभम, मदन, अबू, अमन और रिकी पोंटिग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी