ऊना को जल्द मिलेगा बल्क ड्रग पार्क : बिक्रम ठाकुर

उद्योग परिवहन श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बुधवार को अम्ब में 90.70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे के भवन का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:54 PM (IST)
ऊना को जल्द मिलेगा बल्क ड्रग पार्क : बिक्रम ठाकुर
ऊना को जल्द मिलेगा बल्क ड्रग पार्क : बिक्रम ठाकुर

जागरण संवाददाता, ऊना : उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बुधवार को अम्ब में 90.70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे के भवन का लोकार्पण किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही ऊना जिले को बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिलेगी जिससे पूरी जिले की तस्वीर बदल जाएगी। इस पार्क के आने से 10 हजार करोड़ रुपये का सीधा निवेश होगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आय में बढ़ौतरी होगी। चितपूर्णी विस क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

उद्योगमंत्री ने कहा ऊना जिले के विकास पर जयराम सरकार विशेष ध्यान दे रही है तथा आने वाले समय में यहां बड़े-बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। ऊना के लिए अनाज आधारित इथेनाल प्लांट भी स्वीकृत हुआ है। जीतपुर भेहड़ी को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और आने वाले समय में यहां पर निवेशकों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं तथा अब कार्यकर्ताओं को उन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बेदाग शासन दिया है तथा विपक्ष मुद्दाविहीन है। इसलिए कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करें और मिशन रिपीट को सफल बनाएं। नगर पंचायत अम्ब को प्रदेश भर में बनाएंगे आदर्श : बलबीर

चितपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि पहले बस अड्डे पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पिछली सरकार ने इस बस अड्डे के निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया। जनता जिस तरह का बस अड्डा चाहती थी, उसी अनुरूप यह भवन बनकर तैयार हुआ है। नए बस अड्डे से नगर पंचायत अम्ब की शोभा बढ़ी है।

विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर पंचायत अम्ब को पूरे प्रदेश में आदर्श बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर बेहतर साफ-सफाई, ड्रेनेज, सीवरेज तथा कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आज अम्ब में 14 करोड़ रुपये की लागत से कोर्ट परिसर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अम्ब अस्पताल को 100 बिस्तर का बनाने की मंजूरी दी है। 50 बिस्तर लगा दिए गए हैं, जबकि अतिरिक्त 50 बिस्तर लगाने के लिए भवन निर्माण जारी है। अम्ब अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज चितपूर्णी हलके में सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर 150 करोड़ खर्च हो रहे हैं। उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने पांगलु-होशियारपुर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा वर्ष 2012 के बाद चितपूर्णी विस क्षेत्र के लिए बंद किए गए बस रूट्स को खोलने पर विचार करने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा चितपूर्णी मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री महेश मेहता, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, नवीन धीमान, एनएसी अम्ब की अध्यक्ष इंदु धीमान व अन्य सदस्य, सतीश ठाकुर, एसडीएम मनेश यादव, डीएम एचआरटीसी अवतार सिंह, अधिशाषी अभियंता मदन चौहान, आरएम सुरेश धीमान, ट्रैफिक मैनेजर दर्शन सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी