ऊना के स्थापना दिवस पर काटा केक

जिला ऊना 48 साल का हो गया है। 49वें वर्ष में प्रवेश करने पर ऊना जनहित मोर्चा ने ऊना जिला का स्थापना दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 06:24 AM (IST)
ऊना के स्थापना दिवस पर काटा केक
ऊना के स्थापना दिवस पर काटा केक

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला ऊना 48 साल का हो गया है। 49वें वर्ष में प्रवेश करने पर ऊना जनहित मोर्चा ने ऊना जिला का स्थापना दिवस मनाया। जिलाधीश कार्यालय में हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती व उपायुक्त संदीप कुमार ने केक काटकर ऊना दिवस की खुशी मनाई।

सत्ती ने कहा जिला ऊना लगातार तरक्की के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। उपायुक्त ने ऊना के स्थापना दिवस पर समस्त जिलावासियों को बधाई दी। कहा जिले में विकास कार्य कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी अमित कुमार, ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष राजीव भनोट, उपाध्यक्ष बलविद्र कुमार गोल्डी, राज कुमार पठानिया, महासचिव राजीव शर्मा, लखवीर लक्की मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी