सफाई कर्मचारियों की थपथपाई पीठ

ग्राम पंचायत मैहतपुर के महिला मंडल ने कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारियों की पीठ थपथपाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 06:24 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों की थपथपाई पीठ
सफाई कर्मचारियों की थपथपाई पीठ

जागरण संवाददाता, ऊना : ग्राम पंचायत मैहतपुर के महिला मंडल ने कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कहा सफाई कर्मी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के संयोजक केके सहगल ने भारत सरकार द्वारा सफाई कर्मियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के अध्यक्ष मंजू चंदेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, मैहतपुर महिला मंडल की प्रधान रक्षा, सचिव मीनाक्षी चौधरी, सदस्य ओमप्रकाश, राजेंद्र व पवन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी