कमी हमारी ओर से, प्रभु की ओर से नहीं

स्वामी पिडीदास आश्रम अम्ब में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन छठे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने प्रभु के नाम का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम सबसे मूल्यवान है। नाम रूपी साधन को जितना अधिक अपनाया जाएगा उतना अधिक उत्कर्ष को प्राप्त हो सकता है। मन में अनेक अनावश्यक विचार सदैव ही आते रहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:04 PM (IST)
कमी हमारी ओर से, प्रभु की ओर से नहीं
कमी हमारी ओर से, प्रभु की ओर से नहीं

संवाद सहयोगी, अम्ब : स्वामी पिडीदास आश्रम अम्ब में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन छठे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने प्रभु के नाम का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम सबसे मूल्यवान है। नाम रूपी साधन को जितना अधिक अपनाया जाएगा उतना अधिक उत्कर्ष को प्राप्त हो सकता है। मन में अनेक अनावश्यक विचार सदैव ही आते रहते हैं। नाम जप एवं प्रभु चितन से मन स्वस्थ होता है। हमें अपनी व्यर्थ की इच्छाओं को लगाम देना होगा।

विवेकपूर्वक विचार कर इन असंगत प्रपंचों से अपने को बचाना चाहिए। मनुष्य यदि पुरुषार्थ करे तो वह भगवान का पिता, मां, भाई, बहन एवं मित्र भी बन सकता है। श्रीदशरथ जी, नंद जी, वासुदेव, कौशल्या, यशोदा, देवकी, सुभद्रा, सुदामा इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इतना ही नहीं, भगवान के गुरु भी बन सकने की साम‌र्थ्य मनुष्य में छिपी है। संबंध में श्री वशिष्ठ, विश्वामित्र एवं सांदीपनि ऋषि को कौन नहीं जानता।

अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि कमी हमारी ओर से है, प्रभु की ओर से नहीं। भगवान की कथा तो ऐसी है कि चंबल एवं बेतवा नदी के किनारे रहने वाले डकैतों को भी यदि सुनने को मिले तो वे भी सज्जन बन सकते हैं। सच्चाई यही है कि परमात्मा की कथा, ध्यान, जप एवं सत्संग से जीवन माधुर्यमय बन जाता है।

इस अवसर पर बिदुसार सूद आश्रम के चेयरमैन मनोहर लाल सचदेवा, मोहनलाल चड्ढा, चौधरी रमेशचंद एडवोकेट, कैप्टन विजय, दीपक कपूर, मदन मोहन ठाकुर, कालीदास शर्मा, कुलदीप ठाकुर, संदीप अरोड़ा, मनमोहन सिंह, ओम प्रकाश साहनी, जसवंत ठाकुर, विकास पुरी, कमल मनोहर खन्ना, रमन कुमार गुप्ता, रछपाल सिंह, प्रकाश चंद धीमान, यशपाल वर्मा, मास्टर रामजीदास, कैलाश साहनी, कुमुद सूद, अरुणा साहनी, राधा खन्ना, कृष्णा विज, रजनी ठाकुर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी