विवाहिता ने फंदा लगाया

स्थानीय पुलिस थाना के तहत गांव संघनेई की 32 वर्षीय विवाहिता ने पति के साथ मामूली कहासुनी होने के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे फंदा लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:01 PM (IST)
विवाहिता ने फंदा लगाया
विवाहिता ने फंदा लगाया

संवाद सहयोगी, गगरेट : स्थानीय पुलिस थाना के तहत गांव संघनेई की 32 वर्षीय विवाहिता ने पति के साथ मामूली कहासुनी होने के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे फंदा लगाकर जान दे दी।

महिला दिन के समय बहन से मिलने गई थी। शाम को जब पति घर आया तो उसने पूछा कि कहां गई थी और क्यों गई थी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और महिला ने खुद को कमरे में बंद करके छत से लगे पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पति के अनुसार विवाद होने पर वह थोड़ी देर के लिए बाहर चला गया था। पति के अनुसार पहले भी पत्नी झगड़ा करके अपने आप को कमरे में बंद कर लेती थी, इसलिए उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और टीवी की आवाज बढ़ा दी थी। महिला का पति गगरेट में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला लंबे समय से मायके में ही जमीन लेकर रह रही थी। मृतका की एक बेटी व एक बेटा है। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी