कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बने सुदर्शन शर्मा

उपमंडल के निजी होटल में शनिवार को कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के मुख्य संयोजक देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:28 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:50 PM (IST)
कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बने सुदर्शन शर्मा
कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बने सुदर्शन शर्मा

संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल के निजी होटल में शनिवार को कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के मुख्य संयोजक देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डोहगी के उपप्रधान सुदर्शन शर्मा को सर्वसम्मति से सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर बुसल को संगठन मंत्री, जसाणा पंचायत प्रधान प्रवीण शर्मा को मीडिया प्रभारी, मलांगड़ धुंधला से बीडीसी सदस्य दीप कुमार कानूनगो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उपाध्यक्ष के रूप में जसाणा से चमन लाल फोरमैन, गोपाल सैनी, सुनीता खरयाल पंचायत प्रधान चमयाड़ी, जगदीश चंद, ननावीं के सुभाष चंद, ठठूंह से ठाकुर ओंकार सिंह, कोडरा से देसराज शर्मा, परोईयां से सरवण सिंह, धमांदरी से मुकेश, बटूही से विनय, सचिव के रूप में ककराणा से शिशन ठाकुर, टीहरा से देवेंद्र, डीहर से उपप्रधान रधुवीर सिंह, घरवासड़ा से अच्छरो बीबी, चुरड़ी से कर्म सिंह, बंगाणा से पवन, बिहड़ू से रोशन लाल, बंगाणा से विकास खरयाल, बूसल से जसमेर सिंह, भरमौत से भूषण शर्मा, सहसचिव के रूप में अरलू से लेखराज भारती, मलांगड़ से केवल कृष्ण, जीत सिंह पिपलू, अभिजीत सिंह अजनोली, डंगोली से लवनीश राणा, बुढार से मुनीश ठाकुर, डोह से नरेश को चुना गया।

सदस्यों में पूर्व प्रधान सुकडियाल राजेंद्र कुमार, धुंधला पंचायत प्रधान संजीव शर्मा, बरनोह से राम सिंह ठाकुर, बुधान से सुखविदर सिंह, बुधान से पूजा, कोलका से लेख राज, छपरोह से राम रखा सौंखला, पडियोला से केहर सिंह, चमयाड़ी से करण सिंह, बौट से राजेश ठाकुर, हथलौण से विशाल ठाकुर, हटली से बहादुर सिंह पटियाल, राजपुर मैदान से राज कुमार परमार, कुलदीप सिंह, हथलौण से रविकांत, अजनोली से गौरव सैनी, कलेहड़ी मोहित शर्मा, अनीश शर्मा खुरवाईं, रायंसरी से सुमित शर्मा, धमांधरी से करनैल सिंह व बंगाणा से साहिल भाटिया को शामिल किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने कहा कि दायित्व को निष्ठा से निभाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी