ऊना की दीवारों पर दिखेंगे स्वच्छता से संबंधित नारे

ऊना जनहित मोर्चा की ओर से शहर की दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित संदेश लिखे जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:38 PM (IST)
ऊना की दीवारों पर दिखेंगे
स्वच्छता से संबंधित नारे
ऊना की दीवारों पर दिखेंगे स्वच्छता से संबंधित नारे

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला की सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा ने प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। ऊना जनहित मोर्चा ने जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब ऊना की दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित नारे दिखेंगे।

ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर नगर परिषद को बेचने के लिए लोगों को बताया जा रहा है। ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में यह भी तय किया गया है कि शहर में दीवारों पर पेंटिग व नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। शहर में 100 से अधिक दीवारों पर स्वच्छता के संदेश देते हुए नारे लिखे जाएंगे। इसके लिए कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले पेंटर भजन लाल मुफ्त सेवाएं देंगे। वही,ं जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य का शुभारंभ ऊना की ऐतिहासिक 84 पौड़ियों से किया जाएगा। राजीव भनोट ने कहा कि हम सबका लक्ष्य शहर को स्वच्छ बनाना होना चाहिए। इसके लिए हर संभव सहयोग नगर परिषद व जिला प्रशासन को दिया जाना चाहिए। इस दौरान बलविदर कुमार गोल्डी, मास्टर चमन लाल चौधरी, डा. सुभाष शर्मा, राजकुमार पठानिया, शिवकुमार, संजीव कुमार, राजन पुरी व हरविदर सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी