भगवान करते हैं भक्त के दु:खों का निवारण : सुमन

तनोह में भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक डा. सुमन शर्मा ने कहा कि अगर सच्चे मन से भक्ति की जाए तो भगवान भक्त के सभी दुखों का निवारण कर देते हैं। मनुष्य को सत्संग के लिए कुछ समय निकालकर अवश्य जाना चाहिए। सत्संग में भगवान विजारमान होते है और इसका श्रवण मनुष्य के पापों को धोकर ले जाता है। सत्संग में जाने से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:37 PM (IST)
भगवान करते हैं भक्त के  दु:खों का निवारण : सुमन
भगवान करते हैं भक्त के दु:खों का निवारण : सुमन

संवाद सहयोगी, बंगाणा : तनोह में भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि अगर सच्चे मन से भक्ति की जाए तो भगवान भक्त के सभी दु:खों का निवारण कर देते हैं। मनुष्य को सत्संग के लिए कुछ समय निकालकर अवश्य जाना चाहिए। सत्संग में भगवान विजारमान होते हैं और इसका श्रवण मनुष्य के पापों को धोकर ले जाता है। सत्संग में जाने से मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है। मनुष्य से जाने अनजाने में कई पाप हो जाते हैं, जिनका उसे आभास तक नहीं होता है। इस मौके पर कथा संस्थापक दीपक शर्मा, आशु, प्रियंका, रेखा देवी, शकुंतला देवी, रामपाल, सुमन कुमारी, ममता, जीवन कुमार, सुषमा देवी, अविनाश, रामआसरा, अनु देवी, सोनू देवी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी