स्कूल प्राध्यापक संघ का चुनाव आठ को, सदस्यता अभियान जोरों पर

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला ऊना के आठ अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में होने वाले तीन वर्षीय चुनाव के लिए इन दिनों संघ की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:36 PM (IST)
स्कूल प्राध्यापक संघ का चुनाव आठ 
को, सदस्यता अभियान जोरों पर
स्कूल प्राध्यापक संघ का चुनाव आठ को, सदस्यता अभियान जोरों पर

संवाद सहयोगी, अम्ब : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला ऊना के आठ अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में होने वाले तीन वर्षीय चुनाव के लिए इन दिनों संघ की गतिविधियां तेज हो गई हैं। संघ का सदस्यता अभियान जोरों पर है। जिले के स्कूल प्रवक्ताओं में संघ की सदस्यता लेने की होड़ मची है। चुनाव को लेकर संघ के सदस्यों से अभी तक जो रुझान मिला है, उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस चुनाव में वर्तमान जिला प्रधान संजीव पराशर को ही इस बार सर्वसम्मति से जिला प्रधान की कुर्सी मिल सकती है। बड़ी बात यह भी है कि इस बार स्कूल प्रवक्ता संघ के दिग्गज नेता विनोद बनियाल ने भी उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है और पिछले तीन वर्ष में संघ की कारगुजारी को लेकर स्कूल प्रवक्ताओं में खासा उत्साह है। संघ की उपलब्धियों से संघ के सदस्य भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

जिला प्रधान के उम्मीदवार संजीव पराशर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि प्रवक्ताओं को 16,590 का आरंभिक वेतनमान शीघ्र दिलाया जाए तथा स्कूल प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा भी बढ़ाया जाए। इसके अलावा संघ की और बहुत महत्वपूर्ण मांगें हैं जोकि अभी पाइपलाइन में हैं और आने वाले समय में सरकार से इन मांगों को उठाकर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी स्कूल प्रवक्ताओं का सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आभार जताया। संजीव पराशर ने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने यह अभियान चलाया है उससे यह साबित हो गया है कि संघ में किसी प्रकार का मनमुटाव या मतभेद नहीं है और सभी एकजुट होकर प्रवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उधर, स्कूल प्राध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन विनोद बनियाल ने यह कहा कि जिलास्तरीय चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में करवाए जा रहे हैं। इसके लिए निर्विरोध रूप से संजीव पराशर को प्रधान बनाना तय हुआ है।

chat bot
आपका साथी