संजय पराशर ने कांगड़ा प्रशासन को दी 83 लाख की दवाएं व स्वास्थ्य उपकरण

कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के स्वाणा के समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य कैप्टन संजय पराशर व उनकी पत्नी सोनिका पराशर ने संघ के आग्रह पर शनिवार को कांगड़ा जिला प्रशासन को एडीएम रोहित ठाकुर के माध्यम से कोविड-19 से निपटने के लिए 83 लाख रुपये की दवाएं पीपीई किट व आक्सीमीटर भेंट किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:30 PM (IST)
संजय पराशर ने कांगड़ा प्रशासन को दी
83 लाख की दवाएं व स्वास्थ्य उपकरण
संजय पराशर ने कांगड़ा प्रशासन को दी 83 लाख की दवाएं व स्वास्थ्य उपकरण

संवाद सहयोगी, चिंतपूर्णी : कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के स्वाणा के समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य कैप्टन संजय पराशर व उनकी पत्नी सोनिका पराशर ने संघ के आग्रह पर शनिवार को कांगड़ा जिला प्रशासन को एडीएम रोहित ठाकुर के माध्यम से कोविड-19 से निपटने के लिए 83 लाख रुपये की दवाएं, पीपीई किट व आक्सीमीटर भेंट किए। इसके लिए एडीएम ने संजय पराशर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं भी भरपूर सहयोग जिला प्रशासन को कर रही हैं तथा सरकार ने भी मरीजों के उपचार व उचित देखभाल के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं।

संजय पराशर ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन को पहले चरण में 2,925 पीपीई किट, 800 पल्स आक्सीमीटर, 50 हजार विटामिन-सी की गोलियां, 25000 जिक, 25 हजार इवरमेक्टाइन की गोलियां व 2500 हजार डोक्सीसाइकलिन के कैप्सूल भेंट किए हैं तथा जिला प्रशासन की ओर से डिमांड मिलने पर और भी मदद की जाएगी। इसके अलावा संघ के माध्यम से ऊना जिला प्रशासन के लिए भी एक करोड़ की दवाएं व आवश्यक चिकित्सा उपकरण शीघ्र भेंट किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न कंपनियों को आर्डर भेज दिया है। पालकवाह कोविड केयर सेंटर के लिए आक्सीजन रेगुलेटर व नेबुलाइजर भी भेंट किए जाएंगे। कांगड़ा के जसवां परागपुर, देहरा व ज्वालाजी में भी कोविड मरीजों के लिए आक्सीमीटर व अन्य दवाओं का वितरण किया गया है। संजय पराशर बीबीएन शिप कंपनी के मालिक और नेशनल शिपिग बोर्ड के सदस्य भी हैं, जबकि उनकी पत्नी वीआरएम शिपिग कंपनी की मालिक हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सहकार्यवाह भूषण व जिला कार्यवाह अभिषेक भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी