स्वास्थ्य सेवाओं में पराशर का अभियान जारी

कैप्टन संजय पराशर का सामाजिक सरोकारों को निभाने का मैराथन अभियान जारी है। अपने संसाधनों से पराशर जरूरतमंद परिवारों की समय पर मदद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:09 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाओं में पराशर का अभियान जारी
स्वास्थ्य सेवाओं में पराशर का अभियान जारी

संवाद सहयोगी, चितपूर्णी : कैप्टन संजय पराशर का सामाजिक सरोकारों को निभाने का मैराथन अभियान जारी है। अपने संसाधनों से पराशर जरूरतमंद परिवारों की समय पर मदद कर रहे हैं। संजय की टीम ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के बाथू गांव में हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति के घर पर आक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाया तो जवाली तहसील के भरमाड़ गांव में पहुंचकर गंभीर बीमारी से पीड़ित तीन वर्षीय बच्चे की आर्थिक सहायता भी की। इस बच्चे की देखभाल के लिए एम्स अस्पताल दिल्ली में भी पराशर द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है।

पराशर को बाथू गांव से मदन लाल ने संपर्क साधा और बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दो घंटे के भीतर संजय ने अपनी टीम गांव में भेजी और कंसंट्रेटर लगा दिया। मशीन लगने के बाद मदन लाल को राहत महसूस हो रही थी। वहीं, जवाली तहसील से शिब्बोथान (भरमाड़) गांव से पराशर को सुनीता देवी का फोन आया और बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा अजय गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे शौच तक करने में बेहद मुश्किल पेश आती है। उसका इलाज दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है और अगले सप्ताह बच्चे के आपरेशन की तिथि चिकित्सकों ने दी है। उनका परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि दिल्ली आने-जाने व दवाओं का खर्च उठा सके।

संजय ने अपनी टीम भरमाड़ गांव के लिए रवाना कर दी और मौके पर ही बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी। साथ में बच्चे का जब तक दिल्ली में इलाज चलेगा, उनकी टीम का एक सदस्य नियमित तौर पर बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल में जाएगा और परिवार को अगर कोई परेशानी होगी तो उसका भी निवारण किया जाएगा। बच्चे के पिता गुलशन ने बताया कि पराशर के सामाजिक कार्यों को सुनकर पत्नी ने फोन कर दिया था, लेकिन इतनी जल्दी मदद के लिए टीम घर पहुंच जाएगी, ऐसा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। बाथू गांव के मदन लाल ने भी कहा कि वह संजय की सकारात्मक सोच को सलाम करते हैं।

chat bot
आपका साथी