चौआर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा मंडल चितपूर्णी के सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार अगुवाई मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:52 PM (IST)
चौआर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान
चौआर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सहयोगी, अम्ब : भाजपा मंडल चितपूर्णी के सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार अगुवाई में चौआर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल व सरकारी संस्थानों को जाने वाले रास्ते संवारे गए। संजीव कुमार ने कहा कि अगर हम अपने गांव को स्वच्छ तथा साफ रखेंगे तो बीमारी छू भी नहीं पाएगी। इस अवसर पर शारदा शर्मा, सुनीता देवी, अंकिता शर्मा, राजकुमारी शर्मा, कंचन, राजकुमारी, अनिरुद्ध, आर्यमन, संगम व विशाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी