अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, पीजीआइ में मौत

जिला मुख्यालय से सटे रामपुर गांव में एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 06:54 PM (IST)
अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, पीजीआइ में मौत
अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, पीजीआइ में मौत

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला मुख्यालय से सटे रामपुर गांव में एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पहचान राम प्यारी पत्नी सोमनाथ निवासी वार्ड-10 ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। रामप्यारी सोमवार रात को रामपुर में सड़क किनारे जा रही थी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। यहां से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआइ में उपचार के दौरान मौत हो गई। यातायात पुलिस चौकी ऊना के सह प्रभारी मनोहर लाल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। जायजा लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया आरोपित वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी