बंगाणा कालेज में रिया शर्मा को किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीए आ‌र्ट्स की अंतिम वर्ष की परीक्षा में रिया शर्मा ने छठा स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:14 PM (IST)
बंगाणा कालेज में रिया शर्मा को किया सम्मानित
बंगाणा कालेज में रिया शर्मा को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, बंगाणा : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीए आ‌र्ट्स की अंतिम वर्ष की परीक्षा में रिया शर्मा ने मेरिट में छठा स्थान प्राप्त कर जिले व महाविद्यालय का नाम रोशन कर इतिहास रचा है। सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर ने की। रिया शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रो. सिकंदर ने कहा कि यह पल महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार महाविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा ने छठा स्थान प्राप्त करके नाम चमकाया है। इसके लिए रिया शर्मा ने कड़ी मेहनत की है। वह अकादमी के अलावा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करती थी। रिया शर्मा सभी छात्रों के लिए आदर्श है। रिया शर्मा ने छात्रों के साथ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रो. संजय शर्मा और प्रो. विनोद कुमार का समय-समय पर सही दिशानिर्देश मिला। सभी छात्रों को एक उद्देश्य निर्धारित करना चाहिए और उसके लिए कड़ी मेहनत करें। पढ़ने के लिए एक सही समय होना चाहिए। समारोह में प्रो. विनोद कुमार, प्रो. सिकंदर नेगी, डा. मोनिका ठाकुर और प्रो. संजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। शिल्पा का निबंध सबसे अच्छा

संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हिदी पखवाड़ा के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिल्पा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान खुशी व तृतीय अंशिता शर्मा ने प्राप्त किया।

कालेज में सोमवार से 23 सितंबर तक हिदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करना है। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज की। इसमें निर्णायक मंडल सदस्य डा. विनोद कुमार, डा. शकुंतला राणा, डा. किरण ठाकुर, प्रो. मोनिका ठाकुर रहे।

chat bot
आपका साथी