रितु अशोत्रा बनीं शहरी इकाई की अध्यक्ष

भाजपा की ऊना शहरी महिला मोर्चा की इकाई घोषित कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 05:58 PM (IST)
रितु अशोत्रा बनीं शहरी इकाई की अध्यक्ष
रितु अशोत्रा बनीं शहरी इकाई की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, ऊना : भाजपा की ऊना शहरी महिला मोर्चा की इकाई घोषित कर दी गई है। वार्ड नौ से रितु अशोत्रा को शहरी इकाई की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वार्ड चार से मोनिका सिंह, वार्ड तीन से कमला देवी, वार्ड 10 से वंदना, वार्ड सात से शिवानी पुरी, वार्ड 11 से इंदु, वार्ड तीन से रजनी बाला शर्मा और वार्ड आठ से रेखा देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वार्ड एक से सीमा दत्ता और वार्ड तीन से नीतू सैनी को महासचिव चुना गया। वार्ड पांच से सुमन सामा, वार्ड आठ से सोनम, वार्ड एक से निशा शर्मा, वार्ड सात से किरण राणा, वार्ड नौ से चांदनी सैणी, वार्ड 10 से सुषमा देवी और वार्ड 10 की ही सोनिया को सचिव चयनित किया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व वार्ड 11 की निशा देवी संभालेंगी। शहरी इकाई की अध्यक्ष रितु ने बताया कि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल और ऊना की प्रभारी मीनाक्षी राणा से चर्चा के बाद इस टीम का गठन किया गया है। पार्टी में कर्मठता से काम करने वालों को सदा मान सम्मान दिया जाता है। नई टीम पार्टी और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। नई शहरी इकाई में मनोनीत की गई सभी कार्यकर्ताओं ने सतपाल सिंह सत्ती समेत भाजपा के तमाम नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें पार्टी में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।

chat bot
आपका साथी