बंगा गौत्र जठेरे स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम आठ को

मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के तहत बंगा गौत्र जठेरे धार्मिक स्थान पर आठ नवंबर को वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:46 PM (IST)
बंगा गौत्र जठेरे स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम आठ को
बंगा गौत्र जठेरे स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम आठ को

संवाद सहयोगी, ऊना : मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के तहत बंगा गौत्र जठेरे धार्मिक स्थान पर आठ नवंबर को वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बंगा गौत्र जठेरे स्थान के सेवादारों में सरवन सिंह, जोगिदर व गुलजारी लाल ने बताया कि मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बंगा गौत्र का पितृ स्थान है। यहां प्रतिवर्ष नवंबर में धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम किया जाता है। इसमें पंजाब एवं हिमाचल के बंगा गौत्र के अनुयायी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस रोज यहां विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार कोविड-19 के चलते आठ नवंबर को होने वाले धार्मिक आयोजन में मास्क सहित अन्य नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी बंगा गौत्र परिवार के लोगों को इस अनुष्ठान में कोविड नियमों का पालन करते हुए भाग लेने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी