शोभायात्रा के साथ गोपालाष्टमी महोत्सव शुरू

संतोषगढ़ में श्री गोपालाष्टमी का 84वां महोत्सव शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:51 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ गोपालाष्टमी महोत्सव शुरू
शोभायात्रा के साथ गोपालाष्टमी महोत्सव शुरू

संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : संतोषगढ़ में श्री गोपालाष्टमी का 84वां महोत्सव शुरू हो गया है। वीरवार सुबह चार बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। शाम को झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह हाथों में थालियां लिए हुए लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा गोमाता का आशीर्वाद लिया। पंडित प्यारे लाल शास्त्री ने बताया 16 नवंबर को शाम सात बजे प्रवचन एवं भजन संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सौम्या भारती गाय माता की महिमा का गुणगान करेंगी। रात 10 बजे भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों में प्रधान शिव किशोर वासुदेवा, महासचिव पंडित प्यारे लाल शास्त्री, सचिव शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष हरि कृष्ण पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग सैणी, उपप्रधान नरेंद्र ¨सह सैनी, कोषाध्यक्ष छोटू राम सैणी, लेखाकार चरणदास महाजन, सरंक्षक सुनंदन कुमार, राकेश कुमार राणा, अमर ¨सह सैणी, महेश कुमार चब्बा, मास्टर राकेश चब्बा, नागेश चब्बा, हरीश अग्निहोत्री, सुमन कौशल, रोहित शर्मा, नरेश कुमार पुरी, शशि दत्त शर्मा, सुभाष चंद, नरोत्तम सुखसाल, नील कंठ शारदा तथा सुभाष सैणी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी