पशुपालन के चार बड़े प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए पशुपालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 06:23 AM (IST)
पशुपालन के चार बड़े प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से मिली मंजूरी
पशुपालन के चार बड़े प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से मिली मंजूरी

जागरण संवाददाता, ऊना : केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए पशुपालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। साथ ही केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश में केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का एक केंद्र बनाने की मंजूरी दी है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। कंवर ने मुलाकात के दौरान हुई बातचीत की जानकारी दी। कहा पशुपालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्ट व केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का एक केंद्र बनाने की मंजूरी मिली है।

उन्होंने बताया ऐसा एक केंद्र अभी चंडीगढ़ में है। इसके साथ-साथ मछली पालन विभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र, कड़कनाथ मुर्गा प्रजनन केंद्र तथा हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए 10 करोड़ रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। कंवर ने इन चार बड़ी परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर करने पर केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया।

-------------

लठियाणी-मंदली पुल पर अनुराग-कंवर में हुई मंत्रणा

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। कंवर ने अनुराग ठाकुर के साथ लठियाणी-मंदली पुल के संबंध में मंत्रणा की तथा इसकी निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। अनुराग ठाकुर से हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार से अधिक से अधिक धन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी