सत्ती का ऊना में शानदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती का ऊना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 06:24 AM (IST)
सत्ती का ऊना में शानदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
सत्ती का ऊना में शानदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

जागरण संवाददाता, ऊना : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती का ऊना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे। सतपाल सत्ती ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

सत्ती ने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ती में आएगी। निश्चित रूप से प्रदेश की जनता विकास को देख रही है तथा इसका लाभ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। सत्ती ने कहा संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां जरूरी होती हैं ताकि सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। सरकार ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन बलबीर बग्गा, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल गोगी, अरनियाला गांव के प्रधान अशोक धीमान, युवा नेता सतीश शर्मा, रजनीश कुमार, एमआरसी ग्रुप के जीएम प्रवेश शर्मा, खामोश जैतक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी