रिशु शर्मा बने बिलासपुर के कार्यकारी संयोजक

कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड को प्रदेश में मजबूती देने के लिए जिलास्तर पर नियुक्तियां करनी शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 06:25 AM (IST)
रिशु शर्मा बने बिलासपुर के कार्यकारी संयोजक
रिशु शर्मा बने बिलासपुर के कार्यकारी संयोजक

संवाद सहयोगी, अम्ब : कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड को प्रदेश में मजबूती देने के लिए जिलास्तर पर नियुक्तियां करनी शुरू कर दी हैं। प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने बताया दूसरे चरण में बिलासपुर व सिरमौर जिला की नियुक्तियां की हैं। रिशु शर्मा को जिला बिलासपुर का कार्यकारी संयोजक, कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष व शुभम चोपड़ा को महासचिव बनाया है। हरप्रीत सिंह को जिला सिरमौर का कार्यकारी संयोजक बनाया है।

बलदेव ठाकुर ने बताया कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा व यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू से इन नामों पर हरी झंडी मिलते ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों व ब्लॉकस्तर पर भी यंग ब्रिगेड का विस्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी