बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन

युवा कांग्रेस ऊना ने महंगाई तथा आपातकालीन सेवाएं बंद करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 06:27 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:22 AM (IST)
बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, ऊना : युवा कांग्रेस ऊना ने महंगाई तथा आपातकालीन सेवाएं बंद करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह मुख्य मार्ग पर रैली निकाल अपना गुस्सा निकाला।

रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव ईशान ओहरी, सुमित शर्मा, नीरज ठाकुर, अमन, अनुज धीमान, ऋषभ, मोहित, विशाल पुरी, जसपाल सिंह, आर्यन, नवनीत व शिवेन ने की। केंद्र सहित प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ईशान ओहरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनता को लूटने में लगी हुई हैं। जनता पर जहां पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों की मार है, वहीं खाद्य सहित साधारण उपयोग की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। अहम बात यह है कि प्रदेश सरकार ने भी प्रदेशवासियों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन सरकारों की गलत नीतियों के चलते आज 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा जिसे लोगों के लिए संकट के समय में जीवनदायिनी माना गया है, उसे बंद किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी