...और डीजे वाले बाबू पर केस!

police register case against DJ operator देर रात तक डीजे बजाने पुलिस ने न केवल डीजे जब्त किया है बल्कि संचालक पर भी केस दर्ज कर दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 02:34 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 02:34 PM (IST)
...और डीजे वाले बाबू पर केस!
...और डीजे वाले बाबू पर केस!

ऊना, जेएनएन। देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त हो गई है। पुलिस ने झलेड़ा में देर रात तक डीजे बजाने पर न केवल डीजे जब्त किया है, वहीं संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। एसपी ने साफ कह दिया है कि अगर जिला में कहीं भी देर रात तक डीजे बजाया गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। इसी कड़ी के चलते ऊना में देर रात तक डीजे बजाने वालों पर दूसरा मामला दर्ज किया गया है। जिसके चलते पुलिस ने डीजे भी जब्त कर लिया हैै।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि झलेड़ा में डीजे बज रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि झलेड़ा में आधी रात को डीजे बज रहा था। पुलिस ने संचालक से देर रात तक डीजे चलाने की परमिशन संबंधी कागज मांगे। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस ने न केवल डीजे जब्त किया, बल्कि संचालक हंस राज निवासी झलेड़ा के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा पुलिस ने मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के नियमों की अनदेखी पर मामला दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी