पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया

जिला मुख्यालय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:57 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया
पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला मुख्यालय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन का आधार है। पेड़ न सिर्फ हमें आक्सीजन देते हैं, बल्कि कई औषधियां भी पेड़ों से ही प्राप्त होती है। उन्होंने आइटीआइ के प्रशिक्षुओं को रोड सुरक्षा, मोटर व्हीकल एक्ट व नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस अवसर पर आइटीआइ के समूह अनुदेशक, अनुदेशक व अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, केसी शिक्षण संस्थान पंडोगा में वन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पौधारोपण किया। विद्यार्थियों को बताया कि उन्हें हर साल अपने आसपास एक पौधा जरूर रोपना चाहिए। पौधारोपण से न केवल हरियाली का दायरा बढ़ेगा बल्कि हम खुले में अच्छे से सांस ले पाएंगे। कोरोना संकट ने बताया है कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ व जंगल की कितनी महत्ता है।

chat bot
आपका साथी