गोंदपुर बनेहड़ा में कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

पुलिस थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान मदन कुमार निवासी वतनाह नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 03:39 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:39 PM (IST)
गोंदपुर बनेहड़ा में कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
गोंदपुर बनेहड़ा में सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है।

अम्ब, जेएनएन। पुलिस थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान मदन कुमार निवासी वतनाह नेपाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में घायल हुआ मदन कुमार यहां मजदूरी करता है और गोंदपुर बनेहड़ा में ही रहता है। वीरवार देर रात को वह अपनी बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान वह कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

 हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में  केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी