मांगों के समर्थन में गरजे एनएसयूआइ कार्यकर्ता

मांगों के समर्थन में वीरवार को एनएसयूआइ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:18 AM (IST)
मांगों के समर्थन में गरजे एनएसयूआइ कार्यकर्ता
मांगों के समर्थन में गरजे एनएसयूआइ कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, ऊना : मांगों के समर्थन में वीरवार को एनएसयूआइ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह ऊना से लेकर रोटरी चौक तक रोष रैली निकाली व प्रदेश सरकार से अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोशन देने की मांग की। रोष रैली में यूथ कांग्रेस हिमाचल के सचिव ईशान ओहरी ने शिरकत की, जबकि रैली की अगुआई एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष छत्र ठाकुर ने की। उनके अलावा ऋषभ कहोल, अंकित सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत्र ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआइ छात्र हितों के लिए समय-समय पर संघर्ष करती रही है। प्रदेश के छात्रों से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश सरकार छात्रों को एक्सपेरीमेंटल किट की तरह प्रयोग कर रही है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा सरकारें स्टूडेंट्स को प्रमोट कर सकती हैं तो हिमाचल में क्यों नहीं।

chat bot
आपका साथी