धमांदरी गोशाला में सुधार कार्यो पर खर्च होंगे 15 लाख

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को धमांदरी में गोपाला गोशाला में गो पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:21 PM (IST)
धमांदरी गोशाला में सुधार कार्यो पर खर्च होंगे 15 लाख
धमांदरी गोशाला में सुधार कार्यो पर खर्च होंगे 15 लाख

संवाद सहयोगी, ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को धमांदरी में गोपाला गोशाला में गो पूजन किया। मंत्री ने धमांदरी में बनी गोशाला में सुधार कार्यो के लिए 15 लाख रुपये देने का भरोसा दिया। कहा एस्टीमेट जल्द से जल्द पशुपालन विभाग को दिया जाए। कहा गोशाला के लिए अतिरिक्त भूमि दी जाएगी जिसकी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं। उन्होंने धमांदरी में पशु औषधालय के भवन के लिए 18 लाख रुपये देने की घोषणा की। डठवाड़ा में भारत निर्माण सेवा केंद्र के तीन कमरों के लिए 10 लाख देने का एलान भी किया।

कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गो सेवा आयोग का गठन किया है। गो सदनों को आर्थिक सहायता के रूप में 500 रुपये प्रति गाय प्रति माह देने का निर्णय लिया है। यह गो सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करने की एक शुरुआत है। सरकार ने तीन साल में 18 हजार से अधिक बेसहारा गोवंश को गो सदनों में पहुंचाकर संरक्षण व संवर्धन दिया है। अभी सड़क पर बेसहारा पशु हैं। जिन्हें आश्रय प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

जिला के पशुपालकों के लिए प्रदेश सरकार अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। पशुओं के लिए आंचलिक अस्पताल का भवन 10 करोड़ रुपये की लागत से बरनोह में बन रहा है। आठ करोड़ रुपये की लागत से डंगेहड़ा में मुर्राह प्रजनन फार्म भी खोला जा रहा है। इसके लिए बसाल में 350 कनाल भूमि पर 47.50 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी का केंद्र खोला जा रहा है जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है।

---

गेहूं बीज उत्पादन में स्वावलंबी बनेगा प्रदेश

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विभाग ने अगले वर्ष तक गेहूं बीज उत्पादन में प्रदेश को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य रखा है। सरकार अन्य राज्यों से गेहूं का बीज खरीदेगी नहीं बल्कि उन्हें बेचेगी। किसानों से गेहूं का बीज 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद जाएगा। इस वर्ष टकारला व कांगड़ा में एफसीआइ के खरीद केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद की गई, जिससे कोरोना संकट के समय उन्हें लाभ हुआ। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलराम बबलू, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, राम सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी