ऊना से तीन अप्रैल को लापता हुए कुश प्रभाकर का नहीं लगा सुराग

संवाद सूत्र ऊना ऊना से लापता हुए व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऊना सदर पुलिस थ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:15 AM (IST)
ऊना से तीन अप्रैल को लापता हुए कुश प्रभाकर का नहीं लगा सुराग
ऊना से तीन अप्रैल को लापता हुए कुश प्रभाकर का नहीं लगा सुराग

संवाद सूत्र, ऊना : ऊना से लापता हुए व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऊना सदर पुलिस थाना में दी तहरीर में कुश प्रभाकर की पत्नी श्वेता प्रभाकर बताया कि तीन अप्रैल को यहां अपने ससुराल आए थे। उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे के बाद 37 वर्षीय कुश अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से बाहर चले गए। कई बार उनसे फोन पर भी संपर्क किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया। रिश्तेदारों के यहां भी फोन करके उनके आने के बारे में पूछा गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बताया जाता है कि मोबाइल फोन के माध्यम से कुश की अंतिम लोकेशन हिमाचल पंजाब सीमा पर बने नंगल डैम के आसपास आई है। उनकी माता ने लोगों से बेटे को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। दिल्ली निवासी कुश के ससुराल ऊना में हैं। बेटे के लापता होने के बाद से मां बेसुध हैं। पत्नी श्वेता ने भी लोगों से मदद का आग्रह किया है।

ऊना सदर पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि कुश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में इसकी सूचना दे दी है। लापता व्यक्ति की फोटो भी संबंधित थानों को भेज दी है। लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन नंगल डैम के आसपास बताई जा रही है। इस सबंध में संबंधित क्षेत्र में तलाश की गई। उन्होंने कहा कि परिवार की मदद के लिए पुलिस हर समय तैयार है। लापता व्यक्ति के परिजनों से पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी