सड़क हादसे में घायल ने पीजीआइ में दम तोड़ा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत गांव बड़ूही में 19 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:52 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल ने पीजीआइ में दम तोड़ा
सड़क हादसे में घायल ने पीजीआइ में दम तोड़ा

संवाद सहयोगी, बंगाणा : पुलिस थाना बंगाणा के तहत गांव बड़ूही में 19 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 52 वर्षीय बलदेव पुत्र प्रभु राम गांव ज्वालापुर थाना बंगाणा मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते वहां से चिकित्सकों ने बलदेव को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। हालांकि इसी बीच घायल बलदेव ने पुलिस के पास दर्ज कराए बयान में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से मना किया था लेकिन पीजीआइ चंडीगढ़ में बुधवार सुबह बलदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बलदेव परिवार से संबंध रखता था। परिवार में उसके चार बच्चे हैं जिसमें दो बेटे एवं दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी कर दी हैं और बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। स्वजनों के अनुसार बलदेव सिंह बीमार था और दवा लेने के लिए बड़ूही गया था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। बलदेव की मृत्यु पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्थानीय पंचायत प्रधान मोहन सिंह, उपप्रधान सुखदेव परमार, वार्ड सदस्य रीता देवी सहित अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी