ऊना डाकमंडल ने एक दिन में प्रदेश में खोले 3800 इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते

कार्यप्रणाली के लिए अव्वल ऊना डाक मंडल ने एक बार फिर प्रदेश भर में कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। इतिहास को दोहराते हुए ऊना डाकमंडल ने एक दिन में 3800 से अधिक इंडिया पोस्ट पेमेंट के खाते खोलें हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 04:54 PM (IST)
ऊना डाकमंडल ने एक दिन में प्रदेश में खोले 3800 इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते
ऊना डाकमंडल ने एक दिन में 3800 से अधिक इंडिया पोस्ट पेमेंट के खाते खोलें हैं।

ऊना, जेएनएन। कार्यप्रणाली के लिए अव्वल ऊना डाक मंडल ने एक बार फिर प्रदेश भर में कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। इतिहास को दोहराते हुए ऊना डाकमंडल ने एक दिन में 3800 से अधिक इंडिया पोस्ट पेमेंट के खाते खोलें हैं। प्रदेश में एक दिन में इस कड़ी का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पूर्व ऊना डाकमंडल कोविड -19 संकट की घड़ी में यहां कंटेनमेंट जोन में पेंशनधारकों को पेंशन पहुंचाने के लिए सूत्रधार बना। अब  ऊना डाक मंडल के अधिकारियों द्वारा एक दिवसीय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जागरूकता अभियान के तहत एक दिन में चार हजार के करीब खाते खोलने का जज्बा दिखाया है। प्रदेश के सभी डाकघरों में 25 सितंबर को आम जनता की सुविधा के लिए एवं उनको वित्तीय साक्षर करने के मकसद से विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ग्राहकों के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोले गए और कोविड महामारी के इस काल के दौरान घर बैठे बैंकिंग सुविधओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि लोग सभी तरह के वित्तीय लेन-देन घर बैठे ही

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मोबाइल एप द्वारा कर सकें।

प्रदेश में खुले 13000 इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते

ऊना डाक मंडल के तहत यहां 3800 इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते खोले हैं।  प्रदेश में इसकी कुल संख्या 13 हजार है। अकेले ऊना डाक मंडल द्वारा ही 3800 से अधिक लोगों को खाते खोल कर वित्तिय साक्षर किया

गया।

पूर्णतया पेपर लेस है खाता

 इंडिया पोस्ट पेमेंट खाता पूर्णतया पेपर लेस व्यवस्था पर आधारित है । जिसमें लेन देन पूर्णतया डिजिटल माध्यम द्वारा किया जाता है। जमा एवं निकासी की सुविधा खाता धारक अपने घर द्वार पर पोस्टमेन के माध्यम से ले सकते है। खाता धारक घर बैठे ही एप के माध्यम से आरडी जमा, सुकन्या खाते में जमा, पीपीएफ़ जमा, बिजली का बिल, मोबाइल एवं डिश रिचार्ज, आधार से जुडी सब्सीडी, पेंशन प्राप्‍ति, नेफ्ट, आइएम्पी एस एवं डिजिटल लेन देन इत्यादि सुविधाएं प्राप्त कर सकता है।

अधीक्षक डाकघर ऊना डाक मंडल श्री रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि डाक विभाग ने इस कोरोना महामारी में हर समय लोगो के साथ कंधे से कंधा मिला खड़ा है। मुश्किलों को समझते हुए कदम-कदम पर उनका साथ दिया है । उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इस वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन पूरे प्रदेश में किया

गया। ऊना डाक मंडल ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और पूरे प्रदेश में सबसे अधिक लोगो को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। इसके लिए ऊना डाक मंडल का प्रत्येक कर्मचारी बधाई का पात्र है

जिसने सामाजिक नियमो का पालन करते हुए लोगो को इस आयोजन का लाभ पहुंचायाहै।

chat bot
आपका साथी