परिवहन निगम की 20 रूट पर चलेंगी बसें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अचानक से ठप हुई परिवहन सेवा आज फिर से शुरू हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:08 PM (IST)
परिवहन निगम की 20 रूट पर चलेंगी बसें
परिवहन निगम की 20 रूट पर चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता, ऊना : कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अचानक से ठप हुई परिवहन सेवा आज फिर से शुरू हो रही है। सोमवार को जिले की सड़कों पर करीब एक माह से अधिक समय बाद बसें चलेंगी, अभी महज हिमाचल पथ परिवहन निगम की ही बसें ही चलेंगी। परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि पहले दिन 20 रूट पर ही बसें चलाई जाएंगी।

दूसरी तरफ निजी बस आपरेटर्स संघ ने एलान किया है कि जब तक सरकार उनकी एकमुश्त टैक्स समेत अन्य जरूरी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक प्रदेश व जिले में एक भी निजी बस नहीं चलेगी।

प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी बसों को चलाने की अनुमति प्रदान की है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सवारियों को बस सुविधा देने का निर्णय दिया है। ऐसे मे हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो ऊना ने जिले के करीब 20 रूट पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। यदि निजी बसें नहीं चलती हैं तो एचआरटीसी प्रबंधन सवारियों के हिसाब से बसें चला सकते हैं। जिले में कोरोना की दूसरी लहर से पहले परिवहन निगम के 100 रूट व निजी बसों के 300 रूट में से 85 रूट ही चलाए गए थे। निगम की तरफ से सोमवार को प्रारंभिक चरण में 20 रूट पर एक-एक बस चलाई जाएगी। उसके बाद यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

-सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना।

-

निजी बस आपरेटर्स ने बसें चलाने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बैठक में फैसला हुआ कि जब तक सरकार की तरफ से मांगों का पूरा नहीं किया जाता तब तक पूरे प्रदेश में संघ कोई बस नहीं चलाएगा।

-राजेश पराशर, प्रदेश अध्यक्ष निजी बस आपरेटर्स संघ।

--

इन रूटों पर चलेंगी बसें:

दौलतपुर ऊना वाया अम्ब : सुबह आठ बजे

दौलतपुर ऊना वाया गगरेट : सुबह आठ बजे

ऊना-भोटा-शिमला : सुबह सात बजे

ऊना-हमीरपुर : सुबह 7:10 बजे

लठियाणी-ऊना : सुबह आठ बजे

लिदकोट-ऊना : सुबह 7:10 बजे

परोईयां-ऊना : सुबह सात बजे

सोहारी टकोली-ऊना : सुबह 7:30 बजे

सिगा-ऊना : सुबह 7:30 बजे

पंजावर-ऊना : सुबह 8:30 बजे

ऊना-मैहतपुर-ऊना : सुबह 8:40 बजे

गोंदपुर-ऊना : सुबह आठ बजे

ऊना-कांगड़ा वाया नादौन : सुबह 8:10 बजे

ऊना-कांगड़ा वाया देहरा : सुबह 9:10 बजे

ऊना-धमांदरी : सुबह आठ बजे

धमांदरी-ऊना : सुबह आठ बजे

चितपूर्णी-ऊना : सुबह 8:30 बजे

ऊना-संतोषगढ़ : सुबह 9:40 बजे

खरोल-तलमेहड़ा-ऊना : सुबह 6:30 बजे

ऊना लामा वाया झंबर : 8:40 बजे।

chat bot
आपका साथी