बंगाणा कालेज में होनहार रिया को सम्मानित किया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीए फाइनल के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:35 PM (IST)
बंगाणा कालेज में होनहार रिया को सम्मानित किया
बंगाणा कालेज में होनहार रिया को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, बंगाणा : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीए फाइनल के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में छठा स्थान पाने पर छात्रा रिया के सम्मान में बंगाणा महाविद्यालय में समारोह का आयोजन किया। प्राचार्य डा. सतिदर कुमार शर्मा ने रिया टोपी, माला पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेरिट सूची में रिया ने छठा स्थान पाकर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया ने कहा कि राजनीति विज्ञान के प्रो. सिकंदर नेगी, इतिहास के प्रो. संजय शर्मा और संस्कृत के प्रो डा. विनोद कुमार का मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहा है। स्वजन का भी सहयोग व आशीर्वाद मिला। इस वजह से वह यहां तक पहुंची हैं। इस अवसर पर प्रो. सतदैव, किरण कुमारी, पूनम शर्मा, नंदलाल, विनोद कुमार, रीना कुमारी, सिकंदर नेगी, शकुंतला राणा, राजेश ठाकुर, डा. मोनिका ठाकुर, किरण ठाकुर, प्रो. अंजना, डा. राम सिंह व प्रो. अरविद रतन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी