विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाए रखनी चाहिए

शिक्षा व्यक्ति के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण रोशनी है इसके बिना व्यक्ति के साथ साथ देश का भविष्य भी अंधकार में हो जाता है इसलिए बच्चों को अपने जीवन में शिक्षा की ज्योति को पूरी तरह से प्रज्वलित करना चाहिए। यह बात ¨चतपूर्णी के विधायक बलवीर ¨सह ने रावमापा जवार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:19 PM (IST)
विद्यार्थियों को नशे से  दूरी बनाए रखनी चाहिए
विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाए रखनी चाहिए

संवाद सहयोगी, अम्ब : शिक्षा व्यक्ति के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण रोशनी है। इसके बिना व्यक्ति के साथ साथ देश का भविष्य भी अंधकार में हो जाता है। इसलिए बच्चों को अपने जीवन में शिक्षा की ज्योति को पूरी तरह से प्रज्वलित करना चाहिए। यह बात ¨चतपूर्णी के विधायक बलवीर ¨सह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कहीं। उन्होंने कहा कि जो छात्र इस समय पढ़ाई में मेहनत करते हैं वो जीवन में सफल इंसान बनते हैं। इसलिए इस समय के मूल्य को जानना चाहिए और पढ़ाई में पूरा मन लगाकर अपना अपने परिजनों व क्षेत्र के नाम को रोशन करना चाहिए। आज के बच्चे नशे जैसी बुरी आदतों के दुष्चक्र में फंसते जा रहे हैं। इससे दूर रहते हुए पढ़ाई में पूरा समय दें। उन्होंने कहा कि नशा से एक ऐसा जहर है जो व्यक्ति पीढि़यों की कमाई को नष्ट कर देता है। इससे पूर्व स्कूल प्रशासन ने विधायक को पगड़ी व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के अलावा शहीद भगत ¨सह और स्वच्छता पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार डोगरा, प्रधान ज्वार त्रिशला देवी, सेक्टर इंचार्ज हुकम ¨सह व ¨प्रसिपल यशपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इन बच्चों को किया सम्मानित

जमा दो बोर्ड परीक्षा के नतीजों में मेरिट में जगह बनाने वाले मुस्कान ठाकुर, रंजना कुमारी ,रमन, विकास जस्सल, मनोज कुमार, अवंतिका, अरुण कुमार धीमान,आदित्य ,नाजिया बेगम ,रोबिन, मोहित कुमार, अंजली शर्मा और दसवीं की मेरिट में जगह बनाने वाले मिलन जसवाल, कोमल ,प्रियंका, प्रिया, श्रुति, साक्षी, आकांक्षा, अनिल कुमार, शेर मोहम्मद, खुशी, मनीषा देवी, नेहा ठाकुर ,अंकिता कुमारी, सिमरन रानी, प्रियंका देवी को सम्मानित किया गया। लड़कों में सौरभ कुमार को और लड़कियों में आंचल कुमारी को बेस्ट स्टूडेंट चुना गया। खेल में खो-खो में जोनल टूर्नामेंट में विजेता रही टीम के प्रतिभागी मनोज कुमार ,विशाल, विकास, शेर मोहम्मद, दुष्यंत धीमान, अभिषेक, अभिषेक चौधरी ,अनीश, विशाल राणा, अजय कुमार ,अनिकेत राणा और विनम्र कुमार को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी