आरएसएस ने किया पथ संचलन व शस्त्र पूजन

विजयदशमी के पावन अवसर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवक संघ ने अम्ब शहर में पथ संचलन किया। प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त डीजीपी राजिद्र मोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:53 PM (IST)
आरएसएस ने किया पथ संचलन व शस्त्र पूजन
आरएसएस ने किया पथ संचलन व शस्त्र पूजन

संवाद सूत्र, मैड़ी : विजयदशमी के पावन अवसर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवक संघ ने अम्ब शहर में पथ संचलन किया। प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त डीजीपी राजिद्र मोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि आज के दिन 1925 में विजयदशमी के शुभ अवसर पर डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना सात-आठ छोटे तरुण कार्यकर्ताओं के साथ की थी।

डाक्टर ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की ताकि देशभक्ति और राष्ट्रीय अस्मिता को सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य वक्ता जिला ऊना के प्रचारक गौरी शंकर ने बताया कि दशमी पर शस्त्र पूजन का विधान है और विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन करते हैं। संघ के स्थापना दिवस में हर साल शस्त्र पूजन खास रहता है। नौ दिन की उपासना के बाद 10वें दिन विजयी कामना के साथ शस्त्रों का पूजन करते हैं। विजयादशमी पर शक्तिरूपा दुर्गा, काली की पूजा के साथ शस्त्र पूजा की परंपरा हिदू धर्म में लंबे समय से रही है। छत्रपति शिवाजी ने इसी दिन मां दुर्गा को प्रसन्न कर भवानी तलवार प्राप्त की थी। संघ का काम ऐसे कार्यकर्ता का निर्माण करना है जो देशहित में कार्य कर सके। संघ समाज को जोड़ने का कार्य करता है। हमारा कार्य हिदू समाज को संगठित करना है, हिदू समाज संगठित होगा तो भारत वर्ष अपने आप संपन्न होगा।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने अम्ब सरकारी स्कूल के सामने से विधिवत बैंड से मैदान से पथ संचलन प्रारंभ किया जो कि चौक से स्कूल मैदान अम्ब में जाकर समाप्त हुआ। जगह-जगह माताओं, बहनों व सामाजिक संस्थाओं ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की और भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। इस अवसर पर खंड संघचालक जीवन प्रकाश कालिया, खंड कार्यवाह अंब सतवीर सिंह, वरिष्ठ संघ स्वयंसेवक रमेश कुमार, अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, राज कुमार धनोटिया व अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। गगरेट में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन

संवाद सूत्र, गगरेट : विजयादशमी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन गगरेट स्कूल में किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिसिपल हितदेव शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। जिला व्यवस्था प्रमुख सूरज कुमार ने बताया कि संघ कई वर्षों से नमस्ते सदा वतस्ले के मार्ग पर चलता आया है। इस मौके पर गगरेट खंड कार्यवाह शिव कुमार, सत्यव्रत डोगरा, प्राण नाथ, प्रेम चंद, दीपक शारदा, संजीव कुमार, सुमित आदि ने शस्त्र पूजन भी किया।

chat bot
आपका साथी