काला पंगा में मकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

गगरेट क्षेत्र के दूरदराज संघनई गांव के काला पंगा में शुक्रवार बाद दोपहर करीब दो बजे एक मकान में अचानक आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:15 PM (IST)
काला पंगा में मकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
काला पंगा में मकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट क्षेत्र के दूरदराज संघनई गांव के काला पंगा में शुक्रवार बाद दोपहर करीब दो बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में मछेंद्र पुत्र तारा चंद का लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉट सर्किट माना जा रहा है।

शुक्रवार दोपहर मछेंद्र के पारिवारक सदस्य घर के आंगन में बैठे थे। इतने में घर के अंदर से धुआं निकलने लगा। जब सभी अंदर जाकर देखा तो आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आग पर तो काबू पा लिया परंतु तब तक आग से घर में रखा सामान फ्रीज, टीवी, अलमारी, बर्तन, बिस्तरे व कपड़े आदि जल गए। प्रशासन ने इस घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन लगाया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 5000 रुपये फौरी राहत दी गई है।

---

विधायक ने दी दस हजार रुपये की मदद

गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर भी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की। हलका पटवारी व गांव के प्रधान संदीप कुमार ने भी पांच-पांच हजार की मदद पीड़ित परिवार को दी है। अम्बोआ के हरी शाह दरबार के गद्दीनशीन राकेश शाह ने परिवार को 11 हजार व राशन सामग्री प्रदान की है। पशुशाला में लगी आग से पशुचारा राख, भैंस भी झुलसी

संवाद सहयोगी, हरोली : पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव सलोह में शुक्रवार दोपहर के समय केयर सिंह की टीनपोश पशुशाला में अचानक आग लग गई। पारिवारिक सदस्यों ने इसकी जानकारी ऊना अग्निशमन केंद्र को दी गई। दमकल की गाड़ी में पहुंचे विभागीय कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले आग से पशुओं के लिए रखी गई तूड़ी, ईमारती लकड़ी आदि जलकर राख हो गई। पशुशाला में मौजूद एक भैंस की पीठ भी काफी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने पशुओं को समय रहते हुए खोल दिया था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हरोली पुलिस ने भी मामले की सूचना के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी