कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुलेट बाइक चोरी का मामला दर्ज किया

कोर्ट के आदेश पर अम्ब पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी मामल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:58 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुलेट 
बाइक चोरी का मामला दर्ज किया
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुलेट बाइक चोरी का मामला दर्ज किया

संवाद सहयोगी, अम्ब : कोर्ट के आदेश पर अम्ब पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक वर्ष पहले घटी इस वारदात के बाद पुलिस थाना में शिकायत देने के बाद भी आज दिन तक इस मामले में कोई प्रगति न होने से मजबूर हुए बुलेट बाइक के मालिक को कोर्ट की शरण में जाना पड़ा।

अम्ब निवासी राम कुमार पुत्र चैन सिंह ने कोर्ट के माध्यम से पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दी है कि 18 अगस्त, 2020 को रोज की तरह उस रात को भी उसने अपनी बुलेट बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब एक डेढ़ बजे घर के बाहर कुछ अवैध गतिविधियां सुनीं और तुरंत वह और उसके पिता जाग गए और देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति बुलेट बाइक स्टार्ट कर रहे थे। जब उन्होंने शोर मचाया तो वे दोनों बुलेट बाइक लेकर भाग गए। उन्होंने चोरों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह भी उन्होंने उसने अपने स्तर कई जगहों पर बुलेट बाइक को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ हासिल न हुआ।

आरोप है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना में भी इसकी शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने घर आकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमे दो संदिग्ध लोगों को उसके घर के आसपास घूमते हुए पाया गया और इनका संबंध उनकी बुलेट बाइक चोरी करने से भी है लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। इसलिए उन्हें मजबूर होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

वहीं, थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

-------------------

chat bot
आपका साथी