प्राकृतिक उत्पादों की सर्टिफिकेशन पर किसानों को मिलेगा लाभ

प्राकृतिक खेती अपनाने से फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और कृषि लागत घटने के साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई है। यह बात शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों की सर्टिफिकेशन पर किसानों को लाभ मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:40 PM (IST)
प्राकृतिक उत्पादों की सर्टिफिकेशन पर किसानों को मिलेगा लाभ
प्राकृतिक उत्पादों की सर्टिफिकेशन पर किसानों को मिलेगा लाभ

जागरण संवाददाता, ऊना : प्राकृतिक खेती अपनाने से फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और कृषि लागत घटने के साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई है। यह बात शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों की सर्टिफिकेशन पर किसानों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुणा करने का संकल्प लिया है। हिमाचल में भी इस दिशा में सार्थक प्रयास हो रहे हैं।

उन्होंने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लाभार्थी लोअर बसाल निवासी जोगिदर पाल से उनके खेत में जाकर अनुभव सुने। गलुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की लाभार्थी सुख देवी का घर भी देखा और उनसे बातचीत की। इसके उपरांत अप्पर बसाल में हिमकेयर योजना की लाभार्थी कृष्णा देवी से और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी अप्पर नारी निवासी सुरेंद्र कुमार से भी मुलाकात की।

लाभार्थी जोगिदर पाल ने राज्यपाल को बताया कि उन्हें प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 57 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने देसी गाय के गोबर व गौमूत्र का उपयोग कर रसायन मुक्त खेती को अपनाया है।

राज्यपाल कई लोगों से मिले जिसमें 75 वर्षीय कृष्णा देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें कूल्हे में चोट लगी थी। 25 हजार रुपये से उनका उपचार किया गया, जिसका पूरा व्यय प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत वहन किया। इसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आभारी हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी अप्पर नारी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत उन्हें मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इस मौके पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपायुक्त राघव शर्मा, एसडीएम डा. निधि पटेल व एसपी अर्जित सेन ठाकुर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी