कांग्रेस सदा वोट की राजनीति तक सीमित रही : बलबीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल शिक्षा की सभी स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों पर नामांकन के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक तौर पर पिछड़े युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर सदियों से चल रही असमानता को दूर करने का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST)
कांग्रेस सदा वोट की राजनीति तक सीमित रही : बलबीर
कांग्रेस सदा वोट की राजनीति तक सीमित रही : बलबीर

संवाद सहयोगी, अम्ब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल शिक्षा की सभी स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों पर नामांकन के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक तौर पर पिछड़े युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर सदियों से चल रही असमानता को दूर करने का कार्य किया है। आजादी के बाद ज्यादातर समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है, लेकिन वोट की राजनीति तक सीमित रही है। समाज को समानता का अधिकार दिलवाने का कोई भी प्रयास नहीं किया। शुक्रवार को यह बात चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने अम्ब में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।

विधायक ने कहा कि समाज में सदियों से असमानता के कारण पिछड़ा वर्ग गुरवत में रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के कारण हजारों युवाओं को प्रत्येक वर्ष बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा देश में सामाजिक न्याय का नया इतिहास व प्रतिमान स्थापित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां आरक्षण का प्रविधान किया, वहीं मेडिकल में 2014 में 54348 सीटें पूरे देश थीं, उन्हें बढ़ाकर 84,649 कर दिया है। इसी तरह पीजी में भी 30,191 से बढ़ाकर 54,275 सीटें कर दी हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में बहुत सारे नौजवानों को अवसर उपलब्ध करवाएंगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौधरी, प्रदेश ओबीसी महामंत्री राजकुमार धनौटिया, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष रितेश पालियाल, जिला ओबीसी अध्यक्ष जयदेव सिंह खट्टा, मंडल ओबीसी अध्यक्ष तरसेम लाल, पूर्व प्रधान सुषमा रानी, ओबीसी महामंत्री मंडल चितपूर्णी मास्टर बलदेव, नंदपुर की पूर्व प्रधान रंजना कुमारी, बीडीसी सदस्य चौकी मन्यार अनिता कुमारी, मंडल कार्यकारणी सदस्य जमना दास, प्रधान भैरा अंजना ढिल्लो उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी