छत्तीसगढ़, तमिलनाडु व दिल्ली की जीत से शुरुआत

इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में शनिवार को 31वीं सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आरंभ हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में छत्तीसगढ़ तमिलनाडु व दिल्ली की टीमों ने जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में त्रिपुरा हिमाचल पंजाब दिल्ली व आंध्र प्रदेश की टीमों ने मैच जीते। प्रतियोगिता में 27 राज्यों की टीमों के 612 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:36 PM (IST)
छत्तीसगढ़, तमिलनाडु व दिल्ली की जीत से शुरुआत
छत्तीसगढ़, तमिलनाडु व दिल्ली की जीत से शुरुआत

संवाद सहयोगी, ऊना : इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में शनिवार को 31वीं सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आरंभ हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में छत्तीसगढ़, तमिलनाडु व दिल्ली की टीमों ने जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में त्रिपुरा, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली व आंध्र प्रदेश की टीमों ने मैच जीते। प्रतियोगिता में 27 राज्यों की टीमों के 612 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

शनिवार को पहले दिन खेले गए मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में पहला मैच गोवा व छत्तीसगढ़ की टीम के बीच व लड़कियों के वर्ग में पहला मुकाबला कोल्हापुर तथा केरल के बीच हुआ। लड़कों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने 25 पाइंट्स से जीत दर्त की। तमिलनाडु ने पांच अंक से चंडीगढ़ को मात दी। दिल्ली की टीम ने 15 अंक से जम्मू-कश्मीर की टीम को हराया। केरल की टीम ने तीन पाइंट्स से मेजबान हिमाचल, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के बीच हुए मैच में उत्तराखंड ने आठ अंक व राजस्थान ने मध्य भारत पर दो अंक से जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में त्रिपुरा ने तीन अंक से मध्य भारत, हिमाचल ने 17 अंकों से बिहार की टीम को हराया। पंजाब ने एक अंक से छत्तीसगढ़ को, दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को दो अंक तथा आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 17 अंक से हराया।

इससे पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक क्षमता को बढ़ाते हैं। युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अनुशासन सीखना चाहिए क्योंकि खेल के मैदान के अनुभव जीवन में आगे बढ़ने का सबक बनते हैं। उन्होंने कहा कि खो-खो मिट्टी से जुड़ा खेल है जिसे बढ़ावा देने की जरूरत है।

निषाद को किया सम्मानित

राज्यपाल ने टोक्यो पैरा ओलिंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऊना की धरती ने अनेकों महान खिलाड़ी दिए हैं। हाकी में पद्श्री चरणजीत सिंह व दीपक ठाकुर ऊना से ही हैं। अभी हाल ही में टोक्यो पैरा ओलिंपिक में निषाद कुमार ने भी रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के चेयरमैन राकेश ठाकुर ने राज्यपाल तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, एचपीएसआइडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, राज्य अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, खो-खो फेडरेशन इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी सहित विभिन्न खो-खो संघों के पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा तथा एसपी अर्जित सेन ठाकुर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी