उपचुनाव में मुद्दों से भाग रही भाजपा : मुकेश

भाजपा उपचुनावों में मुद्दों से भाग रही है। महंगाई बेरोजगारी माफिया खनन व कर्ज जैसे जनहित के मुद्दों पर जवाब देने से भाजपा का हर नेता कतरा रहा है और झूठा प्रेम दिखाने के लिए सेना के नाम का प्रयोग करने से भाजपा पीछे नहीं हट रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM (IST)
उपचुनाव में मुद्दों से भाग रही भाजपा : मुकेश
उपचुनाव में मुद्दों से भाग रही भाजपा : मुकेश

जागरण संवाददाता, ऊना : भाजपा उपचुनावों में मुद्दों से भाग रही है। महंगाई, बेरोजगारी, माफिया, खनन व कर्ज जैसे जनहित के मुद्दों पर जवाब देने से भाजपा का हर नेता कतरा रहा है और झूठा प्रेम दिखाने के लिए सेना के नाम का प्रयोग करने से भाजपा पीछे नहीं हट रही। यह बात सोमवार को जारी प्रेस बयान में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे मंडी संसदीय सीट व तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और कांग्रेस अच्छे अंतर से ये सीटें जीतेगी। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है और कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत के साथ काम कर रहे हैं।

मुकेश ने कहा कि भाजपा का सैनिकों के प्रति प्रेम दिखावा है, जबकि कांग्रेस सदैव दिल से सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान करती है और कांग्रेस पार्टी में अनेक पूर्व सैनिक बड़े पदों पर रहते हुए पार्टी का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। भाजपा तो यह जवाब दे कि 56 इंच के सीने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में सैनिक शहीद क्यों हो रहे हैं। अब तो आम नागरिकों की हत्या हो रही है। यह केंद्र सरकार की कमजोर नीति का परिणाम है। प्रदेश में कर्मचारियों के किस प्रकार से तबादले भाजपा के नेता करवा रहे हैं यह तो कोर्ट से पता चल रहा है। मुकेश ने कहा कि फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई व अर्की उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जीत रही है। मंडी में स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह बड़े अंतर उपचुनाव जीतेंगी। यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी व माफिया के विरोध में जनमत भी होगा।

chat bot
आपका साथी