भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी

छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस पर टिप्पणी को लेकर ऊना सदर ब्लाक कांग्रेस के नेताओं ने पलटवार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:45 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी
भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी

जागरण संवाददाता, ऊना : छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस पर टिप्पणी को लेकर ऊना सदर ब्लाक कांग्रेस के नेताओं ने पलटवार किया है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पर टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेता को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष रविद्र सहोड़, प्रदेश सचिव संजीव कंवर, बीडीसी चेयरमैन जसपाल भटोली, महासचिव वरुण पुरी, अभिनव कुमार, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सुलिद्र पाल, रोहित भारद्वाज, मुकेश पुरी व प्रदीप रतन भारद्वाज ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि कांग्रेस को गुटबाजी का शिकार बताने वाले सत्ती को यह जरूर देखना चाहिए कि भाजपा में तो इतने नेता ही नहीं हैं जितने गुट बन चुके हैं।

भाजपा में धूमल का अपना, अनुराग का अपना, जयराम का अपना और खुद सत्ती का अपना गुट है। भाजपा की गुटबाजी पिछले विधानसभा चुनाव से सब लोग देखते आ रहे हैं। जब मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को ही हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जहां धूमल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था, वहीं सत्ती खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर बैठे हुए थे। उनकी झूठी घोषणा के बावजूद जनता ने उन्हें आईना दिखाया और घर बैठा दिया। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सत्ती का नारियल तोड़ने का मोह नहीं जा रहा। कांग्रेस सरकार के समय मंजूर हुई योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास करके पूर्व विधायक श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जितना मर्जी जो लगा लें, विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें दोबारा विधायक चुनने के मूड में नहीं है।

chat bot
आपका साथी