अंदर डीजे पार्टी, बाहर बाइक चोरी

बड़ोह गांव में वीरवार रात शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:58 PM (IST)
अंदर डीजे पार्टी, बाहर बाइक चोरी
अंदर डीजे पार्टी, बाहर बाइक चोरी

संवाद सहयोगी, गगरेट : बड़ोह गांव में वीरवार रात शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। बड़ोह निवासी अजय ¨सह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह वीरवार रात गांव में शादी समारोह में गया था। उसने घर के बाहर बाइक (एपी 19 बी 4732) खड़ी की थी। घर में डीजे पार्टी चल रही थी। वह दोस्तों के साथ नाचने के बाद जब वापस आया तो बाइक गायब थी। उसने कई जगह बाइक की तलाश की लेकिन नहीं मिली। उसने बताया शरारती तत्वों ने डीजे के शोर का फायदा उठाकर बाइक चुरा ली। यह पहला मौका है जब गांव से कोई वाहन चोरी हुआ है। उसने पुलिस प्रशासन से जल्द बाइक को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। वारदात के बाद लोग घर के बाहर वाहन खड़ा करने से कतराने लगे हैं। उनका कहना है शरारती तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घरों के बाहर से ही वाहन चुराने लगे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। गगरेट क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन माह से यहां लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग रहा है। करीब दो माह पहले गगरेट बाजार से एक स्कूटी चोरी हो गई थी, जो आज तक नहीं मिली है। करीब एक माह पहले अम्बोटा गांव में एक ही रात में तीन घरों के ताले टूटे थे। पुलिस के हाथ तब भी कुछ नहीं आया था। पुलिस का कहना है चोरी की वारदातों में संलिप्त शरारती तत्वों को जल्द ढूंढ़कर हवालात में बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी